फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No experience of house but will be number one in development

सदन का अनुभव नहीं मगर विकास में रहूंगी नंबर वन

Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
No experience of house but will be number one in development
सदन का अनुभव नहीं मगर विकास में रहूंगी नंबर वन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह से बातचीत
राजनीति में पहली बार रखीं कदम, बन गई प्रथम नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मैंने कभी राजनीति नहीं की है। सदन का अनुभव भी नहीं है मगर विकास में नंबर वन रहूंगी। पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ विकास का पहिया आगे बढ़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं शीतल सिंह ने रविवार को बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों का राजनीतिक हस्तियों से हमेशा जुड़ाव रहा है। इसके पहले उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा और उनके परिवार के लोग राजनीति में किसी पद पर नहीं थे। पति उपेंद्र प्रताप सिंह ठेकेदार हैं और उन्होंने वर्ष 2012 में भाजपा की सदस्यता ली थी। शीतल ने कहा कि सदन में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगी और विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगी। पति अपने कारोबार में व्यस्त रहते हैं। सिर्फ जटिल समस्याओं में ही उनका मार्गदर्शन लेंगी। उन्होंने बताया कि बांका (बिहार) से स्नातक की शिक्षा हासिल की हैं।
वो बेटी थी, मैं बहू हूं
शीतल सिंह ने बताया कि वर्ष 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ था तो जनकनंदिनी चौरसिया जीती थीं और अब वह निर्वाचित हुई हैं। जनकनंदिनी सेमरहना की बेटी हैं और मैं यहां की बहू हूं। दोनों लोगों ने मतदान के जरिए जिला पंचायत में अध्यक्ष का पद हासिल किया। उन्होंने बताया कि मिठवल ब्लॉक के सेमरहना में उनका घर है।
विज्ञापन

सबने सहयोग किया, सबका साथ दूंगी
शीतल ने कहा कि लोगों ने सपा प्रत्याशी के परिवार का कार्यकाल देखा है। 45 में से 40 सदस्यों ने उनके लिए मतदान किया। जिस प्रकार जिला पंचायत सदस्यों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें मत दिया है, उसी प्रकार सबकी भागीदार से विकास को नई दिशा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed