फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No compensation was received for the loss caused by bad seeds.

Siddharthnagar News: खराब बीज से हुए नुकसान का नहीं मिला मुआवजा

Thu, 25 Dec 2025 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
No compensation was received for the loss caused by bad seeds.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोल्हौरा। बांसी तहसील व ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों को खरीफ सीजन में सरकारी बीज गोदाम से वितरित धान बीज खराब मिला था। किसानों का आरोप है कि उन्हें मिलावटी बीज दिया गया, जिसके चलते धान की फसल में समय से पहले बालियां निकलना शुरू हो गई थीं। इससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा और सैकड़ों किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। वहीं नुकसान के कई माह बीत जाने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है।
कृषि निदेशालय (बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग) द्वारा जिला कृषि अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया था कि धान बीपीटी-5204 प्रजाति में समय से पहले बालियां निकलने की शिकायतों के मामलों में क्षतिपूर्ति से संबंधित जानकारी संकलित कर मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। पत्र में धान बीज से संबंधित शिकायतों पर किसानों को होने वाली क्षति के आंकड़े तैयार कर बजट प्राप्त होते ही क्षतिपूर्ति देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

वहीं बांसी तहसील व ब्लाॅक क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उन्हें न तो मुआवजे की प्रक्रिया की कोई जानकारी दे रहे हैं और न ही उनसे संबंधित विवरण संकलन की कोई ठोस पहल की जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने मांग की है कि बीपीटी-5204 बीज प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाया जाए। ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed