फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nnocent dies due to bike grip, woman injured in siddharthnagar

बाइक की चपेट से मासूम की मौत, महिला घायल

Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
nnocent dies due to bike grip, woman injured in siddharthnagar
बाइक की चपेट से मासूम की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

ढेबरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के विगाऊवा नाला से पथरदेईया गांव मार्ग पर पैदल जा रही महिला व पांच वर्षीय मासूम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया और महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के पथरदेईया गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी अनीता (30) विगाऊवा नाला के पास खेत देखने गई थी। वह पैदल लौट रही थीं। गांव के ही रविप्रकाश का पांच वर्षीय पुत्र राजबली भी उनके साथ था। दोनों गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक की चपेट में दोनों लोग आ गए। मासूम राजबली सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया और अनीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बढ़नी पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डाक्टर ने राजबली को मृत घोषित कर दिया और अनीता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे को जांच के दौरान मृत पाया गया। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। ढेबरुआ एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बाइक सवार मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed