{"_id":"580650514f1c1b592c703992","slug":"nishcasan-cancellation-of-pappu-the-congress-comeback","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू का निष्कासान रद्द, कांग्रेस में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू का निष्कासान रद्द, कांग्रेस में वापसी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस नेतृत्व ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप पप्पू चौधरी का निष्कासन रद्द कर दिया है। पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता मानते हुए अनुशासन समिति ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है। ससम्मान उनकी सदस्यता बहाल की है। पप्पू चौधरी की बहाली के साथ ही शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कुर्मी बाहुल्य इस सीट पर पप्पू चौधरी की दावेदारी तय मानी जा रही है।
पप्पू चौधरी शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा और एक बार कांग्रेस से कुल तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। कुर्मी बाहुल्य शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ मानी जाती है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के बाद तत्कालीन जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी ने पप्पू चौधरी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसकी पुष्टि तत्कालीन कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल ने भी की थी।
इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पप्पू चौधरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अनुशासन समिति के समक्ष अपनी अपील प्रस्तुत की थी। अनुशासन समिति के चेयरमैन रामकृष्ण द्विवेदी ने उन्हें दोषमुक्त करार दिया है। अपने पत्र में रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा है कि पप्पू चौधरी ने स्वयं उपस्थित होकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और खुद पर लगे मिथ्या आरोपों की सत्यता साबित की है।
विज्ञापन
पप्पू चौधरी की संगठन के प्रति निष्ठा और उपयोगिता की राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी व प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी सहित पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने संस्तुति की है। इसके आधार पर पप्पू चौधरी का निष्कासन रद्द करते हुए ससम्मान सदस्यता बहाल किया जा रहा है। पत्र की प्रतियां केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व को भी प्रेषित किया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने फिलहाल इसकी जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना था कि ऐसा कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है और न ही सूचना आई है। किसी के आने से पार्टी मजबूत होती है तो उसका स्वागत होगा।