{"_id":"641364d039a99ee0fa0850a4","slug":"nishad-community-got-strength-in-bjp-government-siddharthnagar-news-c-7-1-87945-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाजपा सरकार में निषाद समाज को मिला बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाजपा सरकार में निषाद समाज को मिला बल
Fri, 17 Mar 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
निषाद पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. संजय निषाद का स्वागत करते कार्यकर्ता।
बांसी। नगर स्थित एक मैरिज हॉल में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के सानिध्य में भाजपा के साथ मिलकर निषाद समाज को एक नया बल मिला है, जिसकी अतीत में अन्य पार्टियों ने उपेक्षा की थी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह भीड़ सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि हमारा वास्तविक बल है, जो एकजुटता का परचम लहराते हुए अपने वजूद का एहसास करता है। उन्होंने कहा कि हम उस निषादराज के वंशज हैं, जिन्होंने श्रीराम के साथ सच्ची मित्रता स्थापित करते हुए उनकी नैया को पार लगाया था। उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कि निषाद समाज को पूर्व में सभी पार्टियों ने ठगा है।
इस दौरान हरिराम निषाद, राजकुमार कश्यप, सुनील निषाद, मुरलीधर निषाद, रामपाल, सोखाराम, सुखदेव निषाद, अशोक, रामू, प्रेमचंद, सुरेश, रामअवतार आदि मौजूद रहे।