{"_id":"64e5020bbe45dabda6005e34","slug":"nine-people-nominated-for-the-by-election-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3384-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उप चुनाव के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उप चुनाव के लिए नौ लोगों ने किया नामांकन
Wed, 23 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेसरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत करही-बगही में प्रधान की चार माह पहले मृत्यु हो जाने से उप चुनाव की घोषणा की गई। उप चुनाव के लिए मंगलवार को कुल नौ लोगों ने नामांकन किया। चार माह पहले ग्राम प्रधान कलावती की मृत्यु हो गई थी। इससे करही-बगही ग्राम सभा का प्रधान पद रिक्त था। आला अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर उप चुनाव की घोषणा की। घोषणा के बाद मंगलवार को प्रधान पद के लिए कुल दस पर्चा खरीदा गया, जिसमें नौ लोगों ने नामांकन किया। एआरओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया 24 अगस्त को पर्चा वापसी व छह सितंबर को चुनाव तथा आठ को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन