फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Night temperature also in dangerous zone... 32-33 degree temperature at 12 o'clock

Siddharthnagar News: रात का पारा भी खतरनाक जोन में... 12 बजे 32-33 डिग्री पारा

Sun, 26 Apr 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Night temperature also in dangerous zone... 32-33 degree temperature at 12 o'clock
सामान्य से आठ डिग्री तक ज्यादा रात का तापमान
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। शहर में गर्मी अब सिर्फ दिन तक सीमित नहीं रही। आधी रात के बाद भी पारा 32-33 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ इसे हॉट नाइट का पैटर्न बता रहे हैं। ऐसी रातें जब शरीर को ठंडा होने का मौका ही नहीं मिलता। नतीजा, लोगों की नींद टूट रही है और थकान का असर दिनभर दिख रहा है।
पिछले 2-3 दिनों का ट्रेंड देखें तो रात के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई है। दिन में 41-42 डिग्री के बाद उम्मीद रहती है कि रात राहत देगी, लेकिन इस बार दिन-रात का अंतर (डायर्नल रेंज) घटकर 8-10 डिग्री तक सिमट गया है, जो सामान्य 12-15 डिग्री से कम है। यही वजह है कि आधी रात को भी घरों के भीतर उमस और गर्मी बनी रहती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य तौर पर अप्रैल के अंत में रात का तापमान 24-26 डिग्री के आसपास होना चाहिए लेकिन इस बार यह 6-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र मानते हैं कि लगातार गर्म हवाओं, शहरी हीट आइलैंड प्रभाव और नमी के बढ़ते स्तर ने मिलकर यह स्थिति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तीन साल का पैटर्न
- 2023: अप्रैल अंत में रात का औसत 26-27 डिग्री
- 2024: हल्की बढ़ोतरी, 27-28 डिग्री
- 2025: 28-29 डिग्री तक पहुंचा
- 2026: अब 30-33 डिग्री
---------------
आंकड़ों में अलर्ट
- आधी रात: 32-33 डिग्री
- सामान्य से 6-8 डिग्री ज्यादा
- दिन-रात अंतर घटकर 8-10 डिग्री
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed