{"_id":"658324d8efd85ac06806a22d","slug":"newborn-found-in-jagdishpur-grant-admitted-to-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10094-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जगदीशपुर ग्रांट में मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जगदीशपुर ग्रांट में मिली नवजात, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट गांव के टोला शंकरगढ़ मेें लावारिश नवजात मिली है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बच्ची को स्वस्थ बताया है।
बताया जाता है कि शंकरगढ़ में सुबह लोगों ने एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो बच्ची पड़ी मिली। कुछ कदम दूरी पर खून पसरा हुआ था, जिससे लोगों ने आशंका व्यक्त की कि प्रसव यहीं पर हुआ है। उसके बाद महिला बच्ची को छोड़कर चली गई होगी। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद नवजात को अपनी गाड़ी से लेकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसका वजन ढाई किलोग्राम मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह घास लगने से खरोच जैसे निशान हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची अब स्वस्थ है।
सुबह एक नवजात के पड़े होने की सूचना मिली थी। 112 की टीम मौके पर गई थी। साथ ही थाने के दरोगा भी मौके पर गए थे। बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
-गौरव कुमार सिंह, शहर कोतवाल