फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   new sp joined

‘फरियादियों की समस्या के निदान में शिथिलता अक्षम्य’

Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
new sp joined
अपराध गोष्ठी को संबोधित करते नवागत एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘फरियादियों की समस्या के निदान में शिथिलता अक्षम्य’
विज्ञापन

नवागत एसपी ने पहली अपराध गोष्ठी में गिनाईं प्राथमिकताएं
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक ने प्रथम अपराध गोष्ठी में शासन की मंशा को स्पष्ट करते हुए मातहतों को पुलिस की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। सख्त आदेश दिया कि थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों को न्याय दिलाने में कोताही न बरती जाए। यदि उन तक शिकायत पहुंची तो संबंधित थानाध्यक्ष कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को पुलिस लाइंस के सभाकक्ष में नवागत पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने पहली अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा की। कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मी को शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा, जिससे समाज की आपराधिक सोच पर नियंत्रण हो सके। जन-समस्याओं का निदान संवेदना के साथ किए जाने की अनिवार्यता पर बल दिया। यदि थाना स्तर पर समस्या का समाधान निष्पक्षता के साथ नहीं होता है तो यह कार्यशैली थाना प्रभारी के व्यक्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करेगी। उन्होंने होने वाले पंचायत चुनाव पर भी चर्चा की। जनता के दुख-दर्द को बांटने के लिए पुलिस विभाग का गठन किया गया है। उस लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त कर उनके समस्याओं का निराकरण एवं उनके प्रति पुलिसकर्मियों का कुशल व्यवहार शत-प्रतिशत करने की हिदायत दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा समेत सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed