{"_id":"6531779f50c325a0510e3494","slug":"nepali-home-minister-shrestha-who-was-on-china-tour-suffered-a-heart-attack-condition-stable-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6800-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चीन के दौरे पर गए नेपाली गृहमंत्री श्रेष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चीन के दौरे पर गए नेपाली गृहमंत्री श्रेष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर
विज्ञापन
नेपाली गृहमंत्री श्रेष्ठ।
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां(सिद्धार्थनगर)। चीन के दौरे पर गए नेपाल के उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ को दिल का दौरा पड़ने की वजह से चीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजिंग के पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्रेष्ठ की हालत स्थिर बताई जा रही है।
उप प्रधानमंत्री के निजी सचिव सुरेशकाजी श्रेष्ठ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा है। बीआरई कार्यक्रम के लिए बीजिंग में मौजूद श्रेष्ठ बुधवार दोपहर से असहज महसूस कर रहे थे। शाम को सीने में तेज दर्द के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। निजी सचिव ने बताया कि हृदय के वॉल्व में रक्त संचार में रुकावट है। फिलहाल उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है।