{"_id":"605a23418ebc3ec39955f490","slug":"nepali-girl-saved-from-smugglers-siddharthnagar-news-gkp389517226","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली लड़की को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली लड़की को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया
विज्ञापन
नेपाली लड़की को तस्करों से बचाया
एसएसबी चौकी खुनुवां के जवानों ने देर शाम पकड़ा
पूछताछ के बाद नेपाल को पुलिस को सुपुर्द किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की घटनाएं थमने नहीं रही हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार देर शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने सीमा पार करते हुए एक नेपाली लड़की को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया गया। पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी कार्यवाहक कमांडेंट फिलेम मगलंबा सिंह के मुताबिक सोमवार देर शाम सीमा चौकी खुनुवां के जवान गश्त पर थे। इसी बीच एक संदिग्ध लड़की और एक व्यक्ति सीमापार करते हुए दिखे। संदेह होने के बाद पूछताछ की गई तो पता चला की अज्ञात मानव तस्कर नेपाली किशोरी को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मुंबई लेकर जाना चाह रहा था। इसके बाद पीड़ित लड़की को मानव सेवा संस्थान और नेपाल पुलिस की उपस्थिति में नेपाल पुलिस चौकी मर्यादपुर थाना तौलिहवा नेपाल को सुपुर्द कर दिया गया।