{"_id":"609ffa348ebc3eadd3369d89","slug":"nepal-s-youth-dies-in-road-accident-siddharthnagar-news-gkp394695472","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटी, दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटी, दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में नेपाल के युवक की मौत
जेसीबी की मदद से पिकअप उठाकर शव निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थानाक्षेत्र के ककरहवा के पास देर शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक नेपाल का निवासी बताया जा रहा है जो अपने ससुराल आ रहा था। जेसीबी की मदद से वाहन को उठाकर शव को बाहर निकलवाया गया।
नेपाल के लुंबिनी जिले के अजमा गांव निवासी श्रवण (35) की जिले के मोहाना थानाक्षेत्र के मजगवा गांव में ससुराल है। वह नेपाल से आकर एक पिकअप पर डीजे लेकर ससुराल जा रहा था। वह ककरहवा के पास पहुंचा ही था कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार तीन लोग कूदकर बच गए, लेकिन श्रवण उसी के नीचे दब गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मोहाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से पिकअप को उठाया गया। उसके बाद शव को बाहर निकाला और शिनाख्त करने के बाद ससुरालवालों को सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि हादसे की जानकारी रात में ही मिली थी। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।