फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal elections: Border to be sealed for 72 hours

नेपाल चुनाव : 72 घंटे के लिए सील होगी सीमा

Sat, 28 Feb 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nepal elections: Border to be sealed for 72 hours
सिद्धार्थनगर। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले मतदान और होली को देखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। नेपाल सशस्त्र बल और पुलिस के साथ ही सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। बाहर से जाकर नेपाल में कोई चुनाव को प्रभावित न सके, इसके लिए नेपाल की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर 72 घंटे के लिए आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। दो मार्च की रात से सीमा सील कर दी जाएगी और पांच की रात तक आदेश प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

नेपाल सरकार के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आम लोगों और वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यहां तक की खुनुवां और बढ़नी बाॅर्डर से जाने वाली ट्रेड के वाहन पर भी रोक रहेंगे, जिससे खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं के पहुंचने में भी तीन दिन परेशानी होगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नेपाल के सीमावर्ती इलाके के लोग सीमा सील होने से पहले ही आवश्यक वस्तुओं की खरीद करके रखें। वहीं, दाम बढ़ने और बाजार पर असर पड़ने के की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि तीन दिन की बंदी के बाद व्यवस्था के पटरी पर लौटने में एक सप्ताह का वक्त लगेगा।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है जब भी देश में चुनाव होता है या फिर कोई बड़ी हलचल होती है तो सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी जाती है। खास करके दोनों देशों के बीच चुनाव के दौरान सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया जाता है। पांच मार्च को नेपाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए नेपाल के कपिलवस्तु प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश में भारतीय सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाएगी, जबकि नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां भी अपने स्तर पर कड़ी निगरानी रखेंगी। बढ़नी और खुनुवां बॉर्डर समेत सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। भारत-नेपाल सीमा को चुनाव के दौरान संवेदनशील माना गया है। खुली सीमा होने के कारण सामान्य दिनों में दोनों देशों के नागरिकों का आवागमन सहज रहता है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संदिग्ध आवाजाही को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

सीमावर्ती खुदरा बाजार में कमी का माहौल : छोटे दुकानदार रोज की सप्लाई पर निर्भर रहते हैं। नई खेप नहीं पहुंचने से वे सीमित मात्रा में बिक्री शुरू कर सकते हैं। कुछ दुकानों पर स्टॉक खत्म की स्थिति बन सकती है। भले ही वास्तविक कमी न हो, लेकिन सप्लाई रुकने की खबर से आटा, दाल, तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में हल्की तेजी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed