फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nepal border

भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट

Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
nepal border
जिले से सटी 68 किलोमीटर लंबी नेपाल सीमा पर सतर्क हुई पांच थानों की पुलिस
विज्ञापन

संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के बाद ही सीमा में करने दिया जा रहा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। सीमापार से हर आने- आने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों का नाम, पता और आने का कारण जनाने के बाद ही सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। इसके अलावा बार्डर पर कई अन्य टीमें अपने स्तर से जांच में लगी हुई है।
जिले से सटी 68 किलोमीटर लंबी नेपाल सीमा पूरी तरह से खुली हुई है। देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए सीमा पर देश के किसी भी हिस्से अप्रिय घटना होने या फिर किसी बड़े आयोजन पर सीमा पर सतर्कता बढ़ जाती है। 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले में मेडिकल कॉलेज उद्घाटन का कार्यक्रम का प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलर्ट घोषित होने के बाद सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस की सीमा पर 24 घंटे नजर है। पगडंड़ी सहित हर कच्चे, पक्के मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां निगाह जमाए हुए हैं। पल-पल नजर रखी जा रही है। सीमापार से हर आने- जाने वालों पर नजर रखने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उनका नाम, पता और कहां जाना है। इसकेे अलावा अन्य जानकारियों को रजिस्टर किया जा रहा है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि सीमा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमावर्ती पांच थानों की पुलिस को सघन चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। लगातार सीमा पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन पांच थानों की विशेष नजर
नेपाल से लगने वाली 68 किलोमीटर सीमा पांच थानों क्षेत्रों में पड़ती है। इसमें लोटन, मोहना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढ़ेबरुआ थाना पड़ता है। इन थानों की पुलिस अलर्ट पर है। सीमा पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।

---
आने-जाने वालों का भी डाटा हो रहा तैयार
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण सीमा पर सतर्कता बढ़ने के बाद सीमा से सटे गांव में कौन आया है। कब आया है। किसकी गतिविधि संदिग्ध है यह सब भी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अपडेट कर रही हैं। जिससे कि अगर कोई गड़बड़ी की कोशिश करे तो उसे पकड़ा जा सकता है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed