फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal administration fired bulldozer on encroachment

Siddharthnagar News: नेपाल प्रशासन ने अतिक्रमण पर चलवाया बुलडोजर

Sat, 03 Jun 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nepal administration fired bulldozer on encroachment
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के चाकरचौड़ा कस्बे में हुए अतिक्रमण पर नेपाल प्रशासन शनिवार को बुलडोजर चलवा दिया। स्थानीय प्रशासन ने 20 मई को नोटिस चस्पा कर सभी को अवगत कराया था। लेकिन सभी कब्जे करने वालों ने संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को माया देवी गांव पालिका मेयर वार्ड अध्यक्ष ने पुलिस के साथ पहुंचकर सड़क किनारे से अवैध कब्जे को हटवाने लगे। सभी कस्बावासी इस कार्य से भौचक दिखे। मेयर वलीउद्दीन ने कहा कस्बे के लोगों को 15 दिन पहले ही सूचना दिया गया था। लेकिन किसी ने संज्ञान में नहीं लिया। प्रशासन अपनी कार्रवाई कर सड़क को साफ सुथरा, पार्किंग आवागमन के लिए व्यवस्थित किया है। इस दौरान पिपरा वार्ड अध्यक्ष अशफाक अहमद, पर्मेश्वर पाठक, सचिव श्याम कामत, बब्बू मुसलमान, सशस्त्र सीमा बल चकरचौडा के डीएसपी रामेश्वर श्रेष्ठ, इलाका प्रहरी चकरचौड़ा इंचार्ज रामचरण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed