फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   negligence in survey not avoidable

सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अधीक्षक

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
negligence in survey not avoidable
बांसी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान का सर्वे करती एएनएम की टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अधीक्षक
विज्ञापन

बांसी। सीएचसी अधीक्षक बसंतपुर डॉ. राजीव कुमार रंजन ने विशेष टीकाकरण पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सर्वे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार रंजन के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिकता केंद्र बसंतपुर, चेतिया, एकडेंगवा, गंगुली, कोड़री, मऊ, अर्बन सेंटर में समस्त एएनएम की ड्यूटी लगा कर सर्वे कराया जा रहा है, जो कि माइक्रो प्लान के अनुसार है। शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र के सेंटर अर्बन सेंटर और गंगुली के सभी वार्डों में शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य सेंटर में भी समस्त गांवों में सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी एएनएम को सख्त निर्देश दिया गया है कि एक भी बच्चा छूटने न पाए। एएनएम के साथ तीन सुपरवाइजर की भी ड्यूटी लगाई गई है। आगामी विशेष टीकाकरण पखवाड़ा जनवरी, फरवरी, मार्च में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में आयोजित होने वाला है। डब्लूएचओ के मॉनिटर राहुल ने सर्वे का सत्यापन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed