फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National players will give training, rural sports talents will move forward

Siddharthnagar News: नेशनल खेलने वाले देंगे प्रशिक्षण, आगे बढ़ेंगी ग्रामीण खेल प्रतिभाएं

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
National players will give training, rural sports talents will move forward
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन के राज्य और नेशनल तक हॉकी और वालीबाल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गांव के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जिससे वह बेहतर खिलाड़ी बन सकें और खेल के माध्यम से जिले का नाम रोशन कर सकें। पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में आयोजित 15 दिवसीय प्रतिशक्षण में प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर खेलाे इंडिया सहित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिससे गांव के खिलाडिय़ों को पहचान मिले और खेल में आगे बढ़ें। इसी प्रकार पुलिस विभाग ने अपने स्तर से गांव की प्रतिभाओं को निखारने की कवायद शुरू की है। इसमें 11 जून तक पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर खेल समर का कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें पुलिस विभाग की ओर से मंडल, जोन, राज्य स्तर और नेशलन स्तर पर वाॅलीबाॅल, फुटबाॅल, टेबल टेनिस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। कक्षा छह से 12वीं तक के बच्चों को इसमें शामिल किया गया है। शाम चार से छह बजे तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करके प्रशिक्षक बच्चों खेल में पारंगत बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिससे गांव देहात के बच्चे भी अच्छा खेल सकें और खेल में उनकी रुचि बढ़ सके। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। जिससे वह आगे बढ़ सकें। इसमें पुलिस विभाग की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी प्रशिक्षित कर रहे हैं। 28 मई से शुरू होने वाला प्रशिक्षण 11 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed