{"_id":"6376707d412643029d32d319","slug":"name-not-note-down-in-police-chauki-board-siddharthnagar-news-gkp4577643109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर पुलिस की लापरवाही, जवाब देंगे प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर पुलिस की लापरवाही, जवाब देंगे प्रमुख सचिव
विज्ञापन
सकारपार पुलिस चौकी में लगा सेक्सन बोर्ड। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर पुलिस की लापरवाही, जवाब देंगे प्रमुख सचिव
- सकारपार चौकी के बोर्ड पर शिक्षक विधायक का नाम नहीं होने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार पुलिस चौकी के बोर्ड पर जनप्रतिनिधियों की सूची में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी नाम नहीं है। नाराज शिक्षक विधायक ने इसे विशेषाधिकार हनन बताते हुए विधान परिषद की समिति में मामला उठाया है। विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने 18 नवंबर को इसकी सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। इसमें गृह विभाग तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को बुलाया गया है।
सकारपार पुलिस चौकी के बोर्ड पर पुलिस अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित है। इसमें सांसद जगदंबिका पाल एवं स्थानीय विधायक जयप्रताप सिंह का नाम है। तीसरे नंबर पर स्थानीय निकाय के पूर्व एमएलएसी सन्नी यादव के नाम को काटकर यदुवंश अंकित किया गया है। जबकि इसी क्षेत्र के ही निवासी शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी का नाम पहले भी अंकित किया गया था और बाद में अंकित नहीं किया गया है।
समर्थकों से इसकी जानकारी होने पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मामले को विशेषाधिकार समिति के समक्ष उठाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के विशेषाधिकार समिति के उप सचिव राकेश कुमार पांडेय ने शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भेजे पत्र में गृह विभाग के सूचीबद्ध चार मामलों में इस मामले के शामिल होने की जानकारी दी है। साथ ही विधान भवन लखनऊ के मुख्य भवन के प्रथम तल पर कक्ष संख्या 80 में इसकी सुनवाई के लिए 18 नवंबर को सुबह 11.5 बजे सुनवाई के समय उपस्थित रहने को कहा है। सुनवाई के दौरान साक्ष्य के लिए गृह विभाग तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को भी बुलाया गया है।