{"_id":"64ef76cdef11fddcb802464a","slug":"nagar-panchayat-cleaned-the-shahpur-naveen-mandi-complex-by-running-a-cleanliness-campaign-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3859-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान चलाकर शाहपुर नवीन मंडी परिसर की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान चलाकर शाहपुर नवीन मंडी परिसर की सफाई की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर में बुधवार को सफाई की गई। मंडी में जेसीबी व कर्मचारियों को लगाया तो सफाई के बाद तस्वीर बदल गई।
नवीन मंडी स्थल शाहपुर की लाचार सफाई व्यवस्था को लेकर अमर उजाला ने 29 अगस्त मंगलवार को नवीन मंडी शाहपुर में जलभराव और गंदगी, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर स्थित नवीन मंडी स्थल के अंदर और बाहर पिछले कई दिनों से साफ सफाई न होने से वहां पर सड़े-गले फल और सब्जियों का ढेर लगने के साथ उनमें दुर्गंध उठने और जल जमाव होने से व्यापारियों को दिक्कतें हो रही थी। ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव ने संज्ञान में लेकर पूरे मंडी परिसर को स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई करवाया। कूड़े के ढेर को ट्रैक्टर और जेसीबी से उठवा कर डंपिंग ग्राउंड में भेजा गया।इस अभियान में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी शंभू वाल्मीकि, सफाई नायक सबलू, भारत, राजकुमार, शिवपूजन, सुरेश आदि टीम के लोग मौजूद रहे।