{"_id":"5d7e70438ebc3e93c418aaea","slug":"murder-siddharthnagar-news-gkp3217214130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर लूट लिए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर लूट लिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सीमा से सटे नेपाल के रुपनदेही जिले में हुई वारदात
- भारत नेपाल सीमा पर किया गया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपनदेही जिले में रविवार को बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर जा रहे व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि लूटरे बैंक से ही उसकी रेकी कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार रविवार को करीब चार बजे ओमस्तिया गाऊ पालिका के पटखौली निवासी महेंद्र प्रसाद कुर्मी (40) भैरहवा से रुपये निकालकर अपने मोटरसाइकिल से गांव के तरफ जा रहे थे। अभी वह बैकंठपुर के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार अज्ञात दो युवक आगे आकर बाइक रोकना चाहे। न रुकने पर पिस्टल से गोली मार दी और रुपये लेकर चलता बने। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक महेेंद्र की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर भैरहवा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर केशव ज्ञावाली ने बताया कि बदमाश फरार हैं। प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि बदमाश भारत-सीमा की तरफ भागे है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बॉर्डर पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।