फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   murder of 1.5 year child

पिता और दादी ने डेढ़ वर्ष के मासूम को मार डाला

Sun, 24 Apr 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
murder of 1.5 year child
शोहरतगढ़ क्षेत्र के नहरी गांव में मासूम की हत्या के रोते विलखते परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पिता और दादी ने डेढ़ वर्ष के मासूम को मार डाला
विज्ञापन

- हत्यारोपी पिता और दादी गिरफ्तार, भेजा जेल
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नहरी गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के नहरी गांव में शनिवार को पिता और दादी ने मिलकर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटककर और गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपित मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के नहरी गांव का रहने वाली शीला देवी पत्नी पिन्टू ने बताया कि उसकी सास चंद्रमती बार-बार झगड़ा करती थी। जब से बेटे ने जन्म लिया तभी से उसे मारने की बात करती थी। कुछ दिन पूर्व बेटे ने दांत से काट लिया था तो सास उसका गला दबाने की कोशिश की थी। पति पिंटू भी अपनी मां चंद्रमती के तरफ से ही बोलते थे। उनके इशारे पर मुझे मारते-पीटते भी थे। इस घटना के बाद बेटे को लेकर मायके चली गई थी। आठ दिन पहले ही फिर से ससुराल आई थी। इस बीच कई बार घर में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

शनिवार भोर में ननद उषा के साथ टहलने गई थी। कुछ देर बाद घर पहुंची तो देखा कि पति पिंटू और सास चंद्रमती बेटे राजकुमार को पटकर और गला दबाकर मार रहे हैं। उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सास ने पटकर कर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शोहरतगढ़ एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपित पिंटू व चंद्रमती को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
---
पांच बेटियों को जायदाद देना चाहती थी चंद्रमती
गांव के लोगों का कहना है कि चंद्रमती की पति दयाराम की मृत्यु हो जाने के बाद जायदाद अपनी पांच बेटियों को देना चाहती थी। दयाराम अपने जीते चार बेटियों की शादी और पुत्र पिंटू की शादी चार साल पहले परिगवा रामवृक्ष के यहां की थी। एक बेटी उषा की शादी होनी है। वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पिंटू नशा का आदी हो चुका था। पिंटू भी अपनी मां की तरफदारी करता था। उसी के कहने पर अपनी पत्नी शीला को मारता पिटता था।
---
घटना की जानकारी पर पहुंचे एसपी
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नहरी में मासूम की हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर सुबह एसपी डॉ. यशवीर सिंह नहरी गांव पहुंचे। यहां घटना की स्थिति का जायजा लिया। मृतक बालक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

---
रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी शीला
इकलौते बेटे राजकुमार की मौत के बाद मां शीला रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। जिससे देख उमड़े लोग की भी आंखें नम हो जा रही थी। हर कोई यह घटना देख अपने आप को रोक न पा रहे थे और फकफक कर रो पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed