{"_id":"64563a70921576ece904d3f4","slug":"murder-case-filed-against-brother-in-law-and-accomplice-in-gang-molested-case-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या का केस दर्ज: दोस्त संग मिलकर जीजा ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, 60 घंटे बाद पीड़िता ने तोड़ दिया था दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का केस दर्ज: दोस्त संग मिलकर जीजा ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, 60 घंटे बाद पीड़िता ने तोड़ दिया था दम
Sat, 06 May 2023 05:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, संवाद न्यूज एजेंसी।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 May 2023 05:01 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या का भी केस बढ़ा दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, पुलिस इसका पूरा प्रयास करेगी। विवेचना पूरी करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र एक गांव में युवती से दरिंदगी करने वाले जीजा और उसके साथी पर पुलिस ने हत्या का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरिंदगी की शिकार पीड़िता 60 घंटे तक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी से जंग लड़ते हुए हार गई थी। आरोपियों पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मौत के बाद उन पर अब हत्या का भी केस चलेगा।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती 28 अप्रैल की रात घर से निकली थी। दूसरे दिन सुबह गांव के बाहर अर्धनग्न हालत में वह बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बौद्ध धर्म के विकास की आड़ में नेपाल में दखल बढ़ा रहा चीन, सियासत का नया दांव पेंच
विज्ञापन
यहां आईसीयू वार्ड में उसे भर्ती किया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। घटना के लगभग 60 घंटे के बाद उसने दम तोड़ दिया था। उसकी हालत यह थी कि घटना के बाद से न तो आंख खोल पाई और न ही किसी से अपनी पीड़ा बयां कर पाई थी।
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया था कि शरीर का शायद ही कोई हिस्सा बचा था, जहां उसे चोट नहीं पहुंचाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। जांच में जुटी पुलिस टीम ने दूसरे ही दिन मामले का पर्दाफाश कर दिया।
वारदात करने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसका सगा जीजा था। उसने युवती के गांव के ही एक युवक के साथ ही घटना को अंजाम दिया था। मौत होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात हत्या का भी केस दर्ज कर दिया। दोनों पर हत्या का मुकदमा चलेगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवधारी ने बताया कि आरोपित जीजा व उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला, पुलिस करेगी पैरवी
सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हत्या का भी केस बढ़ा दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, पुलिस इसका पूरा प्रयास करेगी। विवेचना पूरी करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलेगा, पैरवी करके जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।