{"_id":"60cf80878ebc3e2cd11acd37","slug":"murder-arrest-siddharthnagar-news-gkp3988585195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मन्नीजोत का निवासी है लौटन प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। त्रिलोकपुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित को भनवापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नीजोत निवासी लौटन प्रसाद ने 19 जून को पारिवारिक विवाद के चलते जून को पत्नी कुशमा की पिटाई कर दी थी। इस दौरान लौटन प्रसाद के धक्के से कुशमा घर के बरामदे में टकराकर घायल हो गईं थीं। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी। मृतका के भाई लखनऊ जिले के थाना बाजार खाला के ऐशबाग के रामनगर निवासी कन्हैया की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। आरोपित की तलाश में लगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह सात बजे भनवापुर चौराहे से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और मामले की छानबीन की जा रही है।