फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Murder and robbery arrested in the desired

हत्या और डकैती में वांछित गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में वर्ष 2014 में हुई हत्या व डकैती के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को त्रिलोकपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मुंबई से आई पुलिस आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय सिद्धार्थनगर में पेश कर रिमांड पर ले गई। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबेे के मुताबिक थाना क्षेत्र के नकथर देवरिया गांव निवासी मोहम्मद इसरार पर वर्ष 2014 में अपराध संख्या 378/14 के तहत हत्या व डकैती का मुकदमा दर्ज हुआ था।

उसके बाद से ही वह फरार था। मुंबई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए  लिखित अनुरोध किया था। आरोपी नेपाल में काफी दिनों से छिपा हुआ था। ग्राम प्रधान के चुनाव में मतदान के लिए शनिवार को गांव आया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed