{"_id":"6834ac5750ab5578180a3be6","slug":"mps-car-collides-with-bolero-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-138245-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोलेरो से टकराई सांसद के कापिले की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोलेरो से टकराई सांसद के कापिले की कार
विज्ञापन
शहर के सनई चौराहे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई सांसद जगदंबिका पाल की कार क्षतिग्रस्त। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल के काफिले की कार सोमवार की सुबह बस्ती-सिद्धार्थनगर मार्ग पर शहर के सनई तिराहा के पास बोलेरो से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन में सांसद सवार नहीं थे। हादसे में बोलेरे चालक को चोट आई है।
सोमवार की सुबह सांसद जगदंबिका पाल लखनऊ से सिद्धार्थनगर आ रहे थे। सांसद जिस कार में सवार थे वह कार आगे निकल गई। इसके बाद उनके साथ चल रहा दूसरा वाहन जिस पर उनका गनर सवार होना बताया जा रहा है। वह बोलेरो से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस दौरान उनके वाहन का एयर बैग खुल जाने से किसी को चोट नहीं आई। वहीं बोलेरो चालक को हल्की चोट आई। बाद में कार को क्रेन से हटा कर किनारे कर दिया गया। एसओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।क