फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MP visited the exhibition

Siddharthnagar News: सांसद ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

Thu, 15 Aug 2024 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
MP visited the exhibition
सिद्धार्थनगर। भारत विभाजन 14 अगस्त 1947 की स्मृति में बुधवार को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। इसके क्रम में संबंधित अभिलेखों की चित्र प्रदर्शनी विकास भवन में लगाई गई। इसका सांसद जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर, सीडीओ जयेंद्र कुमार व जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से देश विभाजन के समय लोगों को जिन समस्याओं का सामना किया उसे दर्शाया गया है। इसका अवलोकन कर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरा देश आजादी दिलाने में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस दौरान डीडीओ जीपी कुशवाहा, एसपी अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed