{"_id":"6366ab69570d166c1a070189","slug":"mp-inaugurates-10-days-fair-siddharthnagar-news-gkp456300635","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया दस दिवसीय मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया दस दिवसीय मेले का उद्घाटन
विज्ञापन
भरतभारी मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने किया दस दिवसीय मेले का उद्घाटन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी में कार्तिक पूर्णिमा पर दस दिवसीय मेले का उद्घाटन शनिवार को भारतभारी तीर्थ सागर स्तिथ शिव मंदिर पर सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारतभारी धाम के कारण ही भारतभारी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। भारतभारी का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। भारतभारी को अयोध्या से जोडने का काम मैं पहले कर चुका हूं। भारतभारी को जाने वाले मार्ग को जल्दी ही नगर विकास मंत्री से मिलकर बनवाने कि बात कहूंगा। भारतभारी धाम का सुंदरीकरण पहले कराया जा चुका है। कहा कि 1875 में जब भारतभारी में पहली बार मेला लगाया गया था। उस समय 50 हजार लोग शामिल हुए थे।
पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतभारी की पहचान पूरे प्रदेश नहीं पूरे देश में है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले इस 10 दिवसीय भव्य मेले में कई जिलों से लोग आते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा होते हैं। 26 नवंबर को डुमरियागंज में अमर बलिदान दिवस मनाया जाएगा जो अमर शहीदों के नाम होगा 26 नवंबर को ही अंग्रेजों ने एक साथ 80 लोगों को गोलियों से भून दिया था। जो डुमरियागंज के मूल निवासी थे, उनकी याद में डुमरियागंज अमरगढ़ में एक मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
डुमरियागंज एसडीएम कुणाल ने कहा कि 2014 से भारतभारी मेला प्रशासन के हाथ में आया है। तब से मेले में सारी सुविधायें रहती है। तहसील प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम करता है और अच्छी व्यवस्था देता है। इस दौरान एडीएम शामली संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने भी संबोधित किया। इस दौरान तहसीलदार डुमरियागंज अरुण कुमार वर्मा, लवकुश ओझा, आनंद गौतम, कृष्णमणि दास, त्रिलोकीनाथ दुबे, रमेश पांडेय, चन्द्रभान अग्रहरि आदि मौजूद रहे।