{"_id":"60d8abeb8ebc3e34182a8876","slug":"mp-angry-for-not-having-name-and-photo-on-banner-siddharthnagar-news-gkp399740140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर में नाम-फोटो नहीं होने पर सांसद रूठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर में नाम-फोटो नहीं होने पर सांसद रूठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैनर पर नाम-फोटो नहीं होने पर रूठे सांसद
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लेकिन बाहर से ही लौटने लगे, मनाने पर माने
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को दी गई मेडिसिन किट
प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पुरानी नौगढ़ में आयोजित कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के अंतर्गत बच्चों के मेडिसिन किट वितरण कार्यक्रम के बैनर पर नाम व फोटो नहीं होने पर सांसद जगदंबिका पाल रूठ गए। सांसद के अनुसार उन्हें आमंत्रित भी नहीं किया गया था। इससे नाराज सांसद प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कार्यक्रम स्थल तक गए, लेकिन बाहर से ही लौटने लगे। करीब 20 मीटर दूर उनकी गाड़ी खड़ी थी। सांसद के नाराज होने की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष और डीएम उनके पास पहुंचें और मनाकर कार्यक्रम में ले आए।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव और डीएम दीपक मीणा के 22 मिनट तक मनुहार के बाद सांसद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद ने अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चूक स्वीकार की तो सांसद मान गए। सांसद पाल ने कहा कि प्रोटोकाल के अनुसार उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को राजनीति करना गलत है। बैनर पर सांसद की फोटो और नाम होना ही चाहिए। जिस समय सांसद कार्यक्रम से दूर अपनी गाड़ी में बैठे हुए नाराजगी जता रहे थे, उस समय मंच पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह मौजूद थे। इस मौके पर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
बैनर पर फोटो और नाम
बैनर पर जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की फोटो थी, जबकि जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायक श्यामधनी राही का नाम था। सांसद ने कहा कि सांसद और पांचों विधायकों को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद ने लगाया उपेक्षा का आरोप
सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। इसके पहले भी कई कार्यक्रमों में उन्हें नहीं बुलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के नामांकन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी गाड़ी से गईं और भाजपा प्रत्याशी को पैदल जाना पड़ा।
मंत्री ने सांसद के मीडिया प्रभारी को टोका
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने माइक को हाथ में लेते ही सांसद के मीडिया प्रभारी को मास्क नहीं लगाने पर टोका। हालांकि इसी मौके पर मीडिया प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मास्क लगाया है।
कोरोना के तीसरी लहर का संकेत : स्वामी
200 लोगों में वितरित किया गया मेडिसिन किट
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। पुरानी नौगढ़ में आयोजित बच्चों के लिए मेडिसिन किट वितरण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं, यह तीसरी लहर का संकेत है। अब हमें बच्चों को बचाने के लिए सतर्क होने की आवश्यकता है। डेल्टा प्लस वायरस के केस से हमें सतर्क होना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि एक माह में तीन करोड़ लोगों को कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए किट का निरंतर वितरण किया जाएगा। बच्चों की उम्र और वजन के अनुसार खुराक दी जाएगी। जिन बच्चों में सर्दी-खांसी जैसे इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उनके माता-पिता को उन्हें एक सप्ताह के लिए दवा देने को कहा जाएगा। छह साल से कम उम्र, 6-12 साल और 12 से 18 साल तक के बच्चों को किट दिया जाएगा। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना किट वितरित करके सराहनीय कार्य कर रही है। गांव-गांव में कोरोना महामारी को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को बचाने का प्रयास सराहनीय है। अस्पतालों में मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। विधायक श्यामधनी राही, सीडीओ पुलकित गर्ग, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, कन्हैया पासवान, शैलेश गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने 200 लोगों में मेडिसिन किट वितरित किया। इस मौके पर मौजूद कुछ बच्चों को भी किट दिया गया। इसके अलावा कनक, दीपमाला, सावित्री, गायत्री, प्रीति सहित अन्य आमंत्रित अभिभावकों को किट दिया गया।
अधिकारियों की चूक से मुझे कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था, मैंने नाराजगी जताई। हालांकि मौके पर मौजूद सीएमओ ने कहा कि उन्होंने किसी के माध्यम से आमंत्रण भेजा था। मैंने प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा है ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।
- जगदंबिका पाल, सांसद
भाजपा में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। कार्यक्रम में जान बूझकर कोई चूक नहीं हुई थी। सांसद के समक्ष अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा और वे मान गए। पार्टी के सभी जिम्मेदार एकजुट हैं।
- गोविंद माधव, जिलाध्यक्ष भाजपा