{"_id":"61be1ccd8e6b394d33253354","slug":"motor-bike-rider-dies-in-accident-siddharthnagar-news-gkp420379065","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल
मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक के पास हुआ हादसा
बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक के पास सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आ गया। एक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार किशोर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर थानाक्षेत्र के बर्डपुर नंबर 12 ग्राम पंचायत के विशुनपुरवा निवासी गोपी मिश्र (20) और सत्या (13) घर से टीवी बनवाने बाइक से बर्डपुर जा रहे थे। बर्डपुर ब्लॉक से आगे मोड़ पर बर्डपुर की तरह से आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में सुद्दोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।