फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mother tongue is the basis of nation's development

राष्ट्र के विकास का आधार होती है मातृभाषा: प्रो. चितरंजन

Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mother tongue is the basis of nation's development
कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राष्ट्र के विकास का आधार होती है मातृभाष
विज्ञापन

कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। किसी भी राष्ट्र के विकास का आधार उसकी मातृभाषा है। इतिहास गवाह है कि दुनिया में जिन देशों ने अपना सर्वाधिक विकास किया है, उसमें उनकी भाषा की महत्ता स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। ये बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं साहित्यकार प्रोफेसर चितरंजन मिश्र ने कही।

वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित मातृभाषा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि भाषा का योगदान व्यक्ति निर्माण में, समाज और राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय है। भारत को भी यदि विकास के बृहत्तर स्वरूप प्राप्त करना है तो उसे भी अपनी मातृभाषा को महत्ता और उसकी सार्थकता के लिए कार्य करना होगा। सपने देखना और उसे पूरा करना तभी संभव हो पाएगा, जब मातृ भाषा में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो। सबको स्वाभाविक रूप से अपनी भाषा से प्रेम होना चाहिए। कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने कहा कि भौतिक, वैज्ञानिक और संरचनात्मक प्रगति का आधार वास्तव में भाषा और विशेष रूप से मातृभाषा ही है। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा ने किया। संचालन संयोजक डॉ. सत्येंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ. दीपक बाबू मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed