फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Morphine recovered, two accused of smuggling arrested

मार्फिन बरामद, तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Morphine recovered, two accused of smuggling arrested
मार्फिन बरामद, तस्करी के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बढ़नी। ढेबरुआ पुलिस और बढ़नी एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह सीमा से सटे डिहवा गांव के पास से मादक पदार्थ के दो तस्करों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 130 ग्राम मार्फिन बरामद की। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी और पुलिस टीम विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर सीमा से सटे डिहवा गांव के पास आने वाले हैं। टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान दो संदिग्ध को सीमा में प्रवेश करते हुए देखा गया। जवानों ने घेराबंदी करके दो लोगों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 130 ग्राम मार्फिन बरामद की गई।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों संदिग्धों की पहचान जय नारायण चौधरी, किशन थारू निवासी गजहरा थाना व जनपद कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उनका चालान कर दिया गया। छानबीन की जा रही है कि उनका किससे संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed