{"_id":"64ef74cec5ae192b6a015535","slug":"more-than-500-potholes-in-500-meter-road-road-not-found-after-searching-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-3858-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बहनें बांधेंगी राखी, भाई के लिए करेंगी मंगलकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बहनें बांधेंगी राखी, भाई के लिए करेंगी मंगलकामनाएं
विज्ञापन
एक दिन पहले ही भाइयों के घर पहुंची बहनें, सुबह 7.49 बजे तक शुभ मुहूर्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर बृहस्पतिवार सुबह 7.49 बजे तक बहनें भाइयों की कलाई में राखी बांधेंगी। वे राखी की थाल सजाकर भाइयों को राखी बांधकर रक्षा और मंगलकामना करेंगी। शुभ मुहूर्त सुबह ही है। इस कारण काफी संख्या में बहनें एक दिन पहले ही भाइयों के घर पहुंच गईं।
रक्षाबंधन पर बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त कहीं निकल न जाए, इस कारण शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र की बहनों ने एक दिन पहले ही यात्रा की। इस कारण सड़कों पर यात्रियों की संख्या अधिक हो गई। परिवहन निगम की बसों में नि:श़ुल्क यात्रा की सुविधा है। इसका फायदा उठाते हुए बहनों ने रोडवेज बसों में यात्रा करने की कोशिश की। जब बस मिलने में देर हुई तो उन्होंने अन्य साधनों से यात्रा पूरी की। रोडवेज बसों के साथ निजी बसों व ऑटों में भी दिन भर सवारियां भरी हुई दिखी, जबकि शुभमुहूर्त में राखी बांधने के लिए कुछ लोगाें ने बृहस्पतिवार की भोर में ही यात्रा का निर्णय लिया है।
-- -
बाजारों में रही रौनक
रक्षाबंधन पर्व पर शहर, कस्बों की प्रमुख दुकानों पर मिठाई खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई थी। दुकानों में ग्राहकों की संख्या अध्कि होने के कारण रौनक ज्यादा रही। इसी प्रकार राखी की दुकानों पर भी खूब बिक्री हुई। राखी खरीदने का उत्साह ऐसा था कि ज्वेलरी की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --