फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Money, goods stolen by breaking the locks of two shops

दो दुकानों के ताले तोड़कर रकम, सामान चोरी

Sun, 06 Feb 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Money, goods stolen by breaking the locks of two shops
दो दुकानों के ताले तोड़कर रकम, सामान चोरी
विज्ञापन

गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे की दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और कई सामान उड़ा लिए गए। शनिवार की रात में चोरी हुई। वारदात से अन्य दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, लेकिन सुराग नहीं लग सका है।
क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी दिनेश की बहादुरगंज चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकानदार पहुंचे तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे और दुकान में रखे सामान तितर बितर थे। देर रात को दुकान के शटर के ताले तोड़े गए थे। काउंटर तोड़कर नकदी और कई सामान को चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन

उसका निवासी रामकरन की चौराहे पर ही रेडीमेड कपड़े की दुकान से भी कपड़ों की चोरी हुई थी। दिनेश के मुताबिक, दुकान से 5,700 रुपये नकदी की भी चोरी हुई है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की, लेकिन मामले का सुराग नहीं लगा है। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed