{"_id":"65340f0f644fe40d54007909","slug":"mla-sent-letter-to-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7004-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्थलीय निरीक्षण के सड़क का भुगतान न हो : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्थलीय निरीक्षण के सड़क का भुगतान न हो : विधायक
Sat, 21 Oct 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर विजयदशमी व दीपावली त्योहार को देखते हुए बकाया बिजली उपभोक्ताओं की बिजली न काटने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने डीएम को भेजे दूसरे पत्र में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर रोष व्यक्त किया है।
विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक के द्वारा जिन सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता व समयबद्धता की जानकारी हमें नहीं दी जा रही है। सड़कों का भूमि पूजन, शिलान्यास व लोकार्पण भी नहीं करवाया जाता है। डीएम को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से एक टीम गठित करें और उस टीम में जांच के दौरान उन्हें भी शामिल करें।