फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mla send defamation notice

कमीशन मांगने के आरोप पर विधायक ने भेजा मानहानि का नोटिस

Tue, 08 Nov 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
mla send defamation notice
डीएम संजीव रंजन को ज्ञापन सौंपते विधायक विनय वर्मा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कमीशन मांगने के आरोप पर विधायक ने भेजा मानहानि का नोटिस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कमीशन मांगने के मामले में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने प्रधान के प्रतिनिधि पवन मिश्र को प्रधान संघ का कथित जिलाध्यक्ष बताते हुए मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने ग्राम प्रधान संघ के कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान कमीशन मांगने समेत लगाए गए गंभीर आरोपों के मद्देनजर मानहानि का दावा किया है। विधायक ने डीएम को पत्र सौंपकर उनके रिश्तेदार की फर्म को हुए भुगतान की जांचकर केस दर्ज करने की भी मांग की है।
विधायक के अधिवक्ता की तरफ से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि प्रधान संघ के धरने के दौरान प्रधान के प्रतिनिधि पवन मिश्र ने विधायक विनय वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी वीडियो फुटेज एवं समाचार पत्रों की कापियां साक्ष्य के तौर उपलब्ध होने का दावा किया है। उनका कहना है कि आपत्तिजनक टिप्पणी से विधायक की छवि धूमिल हुई है और मानहानि का अपराध बनता है। विधायक ने नोटिस के माध्यम से लगाए गए आरोपों के संबंध में एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने तथा यह भी बताने को कहा है कि वह किस ग्राम सभा के प्रधान हैं। अन्यथा की स्थिति में, उन पर मानहानि का दावा करने को कहा है। विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र सौंप आरोप लगाया कि शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लुचुइया में प्रधान प्रतिभा मिश्र पत्नी डॉ. पवन मिश्र ने तत्कालीन बीडीओ से साठगांठ कर रिश्तेदार की फर्म को भुगतान कर सरकारी धनराशि का गबन किया है। जबकि शासनादेश के अनुसार यह नियमविरुद्ध है। उन्होंने इसकी जांचकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

सिर्फ पवन मिश्र को ही भेजा नोटिस : विधायक
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि उन पर प्रधानों से पैसे वसूली का व्यक्तिगत रूप से आरोप लगाने से उनकी छवि धूमिल करने एवं सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश ग्राम प्रधान अध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने की है। इसी संबंध में उनकी लीगल टीम ने मानहानि का नोटिस भेजा है। साथ ही इनके संबंधी, जिन्होंने तत्कालीन बीडीओ के साथ साठगांठ करके सरकारी धन का नियम विरुद्ध तरीके से धन उपार्जन किया है। इसके संबंध में जिलाधिकारी को जांच के लिए ज्ञापन सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल डॉ. पवन मिश्रा के लिए ही की गई है। बाकी किसी भी सम्मानित ग्राम प्रधान को इस संदर्भ में उन्होंने किसी भी तरीके से शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नहीं है कमीशन का आरोप : डॉ. पवन
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एवं लुचुइया ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि डॉ. पवन मिश्र का कहना है कि विधायक विनय वर्मा की तरफ से विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों से पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। उसके संबंध में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 140 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री, अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजा है। उनका कहना है कि कमीशन के संबंध में विधायक ने कहा था कि वह करोड़ों रुपये खर्च कर चुनाव लड़े हैं, वह रकम यहीं से निकालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नोटिस नहीं मिला है, लेकिन इस संबंध में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed