फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   MLA requested DM to take action after investigation

Siddharthnagar News: विधायक ने जांच के बाद कार्रवाई का डीएम से किया निवेदन

Tue, 30 Jan 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
MLA requested DM to take action after investigation
-पीडब्ल्यूडी पर बिना उनकी मौजूदगी के शिलान्यास/लोकार्पण करवाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी पर बिना उनकी मौजूदगी के शिलान्यास/लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम करवाने का आरोप लगाया है। इस कार्य में विभाग ने गलत तरीके से उनके नाम का बोर्ड लगवाने का भी आरोप लगाया है। इसकी सूचना विभाग द्वारा उन्हें नहीं दी जाती है। उन्होंने डीएम से जांच के उपरांत कार्रवाई करने का निवेदन किया है अन्यथा वह इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाएंगे।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी में पीडब्ल्यूडी विभाग ने गत 30 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा मार्ग के कारण योजना के अंतर्गत बढ़नी रेलवे फीडर मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बढ़नी रेलवे फीडर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करवाया गया था। इसमें लगे शिलापट्ट पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के द्वारा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मौजूदगी में करवाया जाना अंकित है। इसकी सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर पीडब्ल्यूडी के ऊपर फर्जी तरीके से शिलापट्ट लगवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को वह दिल्ली में थे, और उसी समय उनकी उपस्थिति इस कार्यक्रम में भला कैसे हो सकती थी। एक दूसरे पत्र में उन्होंने डीएम से मांग किया कि वह अपने अधीन विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करें कि बिना जांच के उपरांत किसी भी प्रकार का भुगतान पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड या प्रांतीय खंड के अधिकारियों द्वारा ना किया जाए। इस संबंध में मैं चाहूंगा कि जब तक स्थलीय निरीक्षण ना हो जाए तब तक भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
30 अक्टूबर को सांसद जगदंबिका पाल का शिलान्यास/भूमिपूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसीलिए शिलापट्ट बनवाया गया था, लेकिन किसी कारणवश सांसद नहीं आ पाए, लेकिन तब तक शिलापट्ट लग चुका था। पुनः दोनों जनप्रतिनिधियों से समय लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-प्रभात पांडेय,जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed