फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mla inspected dams

मानसून से पहले बांध और नदियों की कटान मरम्मत करें

Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
mla inspected dams
मानसून से पहले बांध और नदियों की कटान मरम्मत करें
विज्ञापन

विधायक सैय्यदा खातून ने अधिकारियों को दिए निर्देश
डुमरियागंज क्षेत्र में कटान स्थलों और बांध का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए बांध और कटान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने डुमरियागंज-बांसी बांध मार्ग पर पड़ने वाले बंजरहवा, बैदौला तथा रसूलपुर में हुए गैप की मरम्मत कराने का और कटान स्थल पर ठोकर लगाने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि हर साल क्षेत्र में बाढ़ और नदी की कटान से काफी बर्बादी और तबाही होती है। इससे निपटने के लिए सिंचाई विभाग मानसून से पहले जहां पर भी बांध में गैप और नदी के किनारे कटान है, वहां समय रहते मरम्मत कार्य पूरा करने की जरूरत है। सिंचाई विभाग निर्माण खंड सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि जल्द ही बांधों की मरम्मत और गैपिंग भराई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य में कोई भी लापरवाही या उदासीनता नहीं बरती जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस दौरान अवर अभियंता विकास मिश्रा, सोहेल फारूकी, जहीर मलिक, फुजैल मलिक, बच्चा राम बौद्ध, इकबाल मलिक, आफताब आलम, उस्मान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed