{"_id":"5f5e51aa8ebc3e6d3b4f0798","slug":"mla-comment-on-state-government-rule-siddharthnagar-news-gkp3654375100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराध पर शिक्षक विधायक ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराध पर शिक्षक विधायक ने जताई चिंता
विज्ञापन
निवर्तमान शिक्षक विधायक ध्रुव कुमर त्रिपाठी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराध पर शिक्षक विधायक ने जताई चिंता
ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा बदमाशों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। जनपद में बढ़ रहे अपराध को लेकर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। कहा कि वाहन चोरी, छिनैती, बलात्कार की घटनाओं पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। अपराधी लगातार पुलिस के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उसका कस्बा निवासी, राजस्व निरीक्षक सोमई प्रसाद की बाइक दो सप्ताह पहले मुख्यालय से चोरी हो गई। उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित पुल के पास किसान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रामायण मिश्र पत्नी के साथ श्राद्ध कर्म के लिए उसका स्थित अपने अंबेडकर नगर (मोगलहा) घर जा रहे थे। बिना नंबर प्लेट लगी बाइक सवार बदमाश गले से चेन खींचकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश नौगढ़ की तरफ से आए और घटना को अंजाम देकर उसका की तरफ भाग गए। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। बढ़ते अपराध के कारण लोगों में अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर खौफ पैदा हो गया है। पुलिस शिथिलता के कारण अपराधी पकड़ से दूर हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद में घट रहीं आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की अपेक्षा की, साथ ही कहा कि जनपद के वर्तमान हालात से वह मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।