{"_id":"612d11648ebc3e79d45d0abb","slug":"missing-girl-drowned-while-washing-slippers-covered-with-mud-siddharthnagar-news-gkp4073576166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ से सनी चप्पल धोते समय डूबी बालिका लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ से सनी चप्पल धोते समय डूबी बालिका लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीचड़ से सनी चप्पल धोते समय डूबी बालिका लापता
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव में सोमवार को कीचड़ से सने चप्पल को धुलने गई नौ वर्षीय बालिका पैर फिसल जाने से बाढ़ के पानी में डूब गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे हुए थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी गरिमा पांडेय (9) पुत्री गिरिकेश पांडेय सोमवार को गांव से पूर्व तरफ स्थित बनहा घाट के तरफ जाने वाले रास्ते पर घूमने गई थी। चप्पल में कीचड़ लग जाने के कारण पानी में धोने गई थी कि पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लोटन अभिमन्यु सिंह टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।
गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना के बाद एसडीएम सदर विकास कश्यप और तहसीलदार आरआर रमन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष लोटन अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गए थे। गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।