फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   missed the opportunity...now will face the case

Siddharthnagar News: मौका से चुके...अब झेलेंगे मुकदमा

Tue, 13 Aug 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
missed the opportunity...now will face the case
परिवहन विभाग में पंजीकृत 160 वाहन स्वामियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

जुलाई से चार बार में नहीं कराए पाए फिटनेस अब मुकदमा दर्ज कराएगा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्कूली वाहनों के फिटनेस बनाने में लापरवाही करने वाले 160 वाहनों स्वामियों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है। बिना फिटनेस के संचालन के मामले में संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई कराएगा। चार बार जागरुकता कैंप लगाने के बाद भी फिटनेस नहीं बनवाने के कारण कार्रवाई होने जा रही है। अब यह वाहन किसी भी हाल में स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने में प्रयोग नहीं हो सकेंगे।
स्कूली वाहनों से लगातार होने वाले हादसे को देखते हुए शासन का रुख सख्त है। अप्रैल में ही स्कूली वाहनों के फिटनेस बनाने के निर्देश हुए थे। इसके बाद एआरटीओ की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। फिर भी जब फिटनेस बनवाने के लिए आगे नहीं आए तो विद्यालयों में जाकर जागरूक करने के लिए कहा गया, जिससे लोग विद्यालय के फिटनेस बनवा सके। इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई तो कई वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

माह के पहले सप्ताह में एआरटीओ कार्यालय में अवकाश के दिन कैंप लगाया गया। वाहन स्वामियों को फिटनेस बनवाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन इसमें बहुत ही कम लोग आए। 160 स्कूली वाहन ऐसे मिले जिनका समय सीमा समाप्त हो चुका था। इसके बाद भी रुचि नहीं ले रहे थे। चार बार मौका देने के बाद फिटनेस नहीं बनवाने वाले वाहनों पर अब केस दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जैसे ही वाहन रोड पर चलेंगे तत्काल केस दर्ज कराएगा। इसके लिए विद्यालयों पर जाकर चेकिंग भी करेंगे। अब बिना फिटनेस वाले किसी भी हाल में वाहन नहीं चला सकेंगे। इस संबंध में एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि फिटनेस नहीं कराने वाले 160 वाहन मिले हैं। अब उनके खिलाफ नियम तोड़ने के मामले में केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed