फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Misbehavior with Gorkha Regiment soldiers on Nepal border, commotion

Siddharthnagar News: नेपाल सीमा पर गोरखा रेजिमेंट के जवानों से दुर्व्यवहार, हंगामा

Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior with Gorkha Regiment soldiers on Nepal border, commotion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। बढ़नी कस्बे से सटे नेपाल के कृष्णानगर के प्रहरी चेकपोस्ट पर रविवार को भारतीय सेना के गोरखा रेजिमेंट के जवानों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है।
छुट्टी पर घर जा रहे 25 जवानों का सामान सीमा पर चेकिंग के दौरान अवैध बताकर नेपाल पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोप है कि जवानों ने विरोध किया, तो नेपाल पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। मामले की जानकारी पर भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया इससे कुछ देर सीमा पर तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के 25 जवान बढ़नी बाॅर्डर से नेपाल में स्थित घर जा रहे थे। उन्होंने भारतीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों से रूटीन जांच कराई। इसके बाद नेपाल की सीमा में कृष्णानगर कस्बे में स्थित प्रहरी चेकपोस्ट पर पहुंचे। वहां जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने गोरखा रेजिमेंट की कैंटीन के कई समान अवैध बताकर जब्त कर लिया। इस पर जवानों ने कहा कि हम लोग पहली बार घर नहीं जा रहे और न पहली बार चेकिंग ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कैंटीन के सामान को कभी अवैध करार नहीं दिया। जवानों का कहना है कि सामान जब्त करने के विरोध पर नेपाल पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। गोरखा रेजिमेंट के जवानों से नोकझोंक देख भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान नेपाल की चेकपोस्ट पर पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed