फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minor boys kept attacking the young man with knives, the crowd watched.

Siddharthnagar News: नाबालिग लड़के युवक पर करते रहे चाकू से वार, भीड़ तमाशबीन

Mon, 11 Sep 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor boys kept attacking the young man with knives, the crowd watched.
संगम विहार में नाबालिगों ने चाकू से गोदकर युवक की ली जान
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर आठ नाबालिग लड़कों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/ सिद्धार्थनगर। दक्षिण-दिल्ली के संगम विहार इलाके में सुरक्षा इंतजामों को धत्ता बताते हुए नाबालिग लड़कों के चाकू से दर्जनभर वार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त दिलशाद (20) के रूप में हुई है। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। फुटेज में आठ-दस लड़के दिलशाद को बेरहमी से मारते दिख रहे हैं, पर भीड़ तमाशबीन रहती है। वहां से गुजरने वाले लोग भी दिलशाद को बचाने का प्रयास नहीं करते। काफी देर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिलशाद खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा। बाद में उसे मजीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान दिलशाद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठ नाबालिगों को दबोच लिया। शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि एक साल पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस पकड़े गए लड़कों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, यूपी का रहने वाला दिलशाद अपने परिवार के साथ गली नंबर-12, जी-ब्लॉक, संगम विहार में रहता था। परिवार में पिता मोहम्मद अखतर, मां मकसूदा, दो बड़े भाई व बड़ी बहन रानी है। दिलशाद के बड़े भाई शमशाद की नेहरू प्लेस इलाके में लैपटॉप की शॉप है।
विज्ञापन

दिलशाद अपने भाई के म सीखता था। शनिवार शाम को वह घर पर मौजूद था। उसने अपनी मां से किसी काम के लिए 20 रुपये मांंगे। वह पांच मिनट में ही वापस आने की बात कर घर से निकल गया। इस बीच चंद मिनटों बाद वह खून से लथपथ घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पुलिस ने कहा, झगड़े का बदला लेने के लिए दिया गया वारदात को अंजाम
जिले की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि एक साल पहले डीजे को लेकर दिलशाद का जाट धर्मशाला के पास कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। उसको लेकर विवाद था। शनिवार को इसी वजह से हुए झगड़े में आरोपियों ने पहले दिलशाद पर लात-घूंसों से हमला किया। बाद में उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने एक साल पहले हुए झगड़े की बात से इन्कार किया है। परिजनों का दावा है कि आरोपी किसी और को मारने आए थे, लेकिन इन लोगों ने गलती से दिलशाद को शिकार बना लिया। उसकी किसी से रंजिश नहीं थी।

----

किसी ने पकड़ने का नहीं किया प्रयासघर से चंद कदमों की दूरी पर गली नंबर-9 में दिलशाद को बेरहमी से चाकू मार दिए गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी मधुमक्खी की तरह दिलशाद पर लिपट जाते हैं। इस दौरान सड़क पर खासी चहल पहल है। लोग उसे बचाने का प्रयास नहीं करते। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार होते हैं तो भी भीड़ में से कोई उनको पकड़ने का प्रयास नहीं करते। खून से लथपथ दिलशाद खुद ही अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed