फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Minister of State for Higher Education knows about the examination

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने परीक्षा का जाना हाल

Sun, 01 May 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Higher Education knows about the examination
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने परीक्षा का जाना हाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने रविवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नकल रोकने के लिए व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। परीक्षा कक्ष के निरीक्षण के दौरान परीक्षाओं के बारे में जानकारी ली।
जिले में दौरे पर आई उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में चल रही राष्ट्र गौरव की वार्षिक परीक्षा के बारे में उन्होंने जानकारी ली। वह विश्वविद्यालय में स्थापित ऑनलाइन परीक्षा निगरानी कक्ष में पहुंचीं। ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी कर रहे विश्वविद्यालय के शिक्षकों से उन्होंने नकल रोकने के संबंध विस्तृत जानकारी भी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर नकल रोकने की इस प्रकार की सजगता की उन्होंने प्रशंसा की। कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पढ़ाई तथा सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षा की शुचिता पूर्ण संपन्न कराने के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष नियमित रूप से सघन निगरानी रख रहा है। इसी के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण के लिए शिक्षकों को भी प्रतिदिन महाविद्यालयों में भेज रहा है। पर्यवेक्षक के माध्यम से भी नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा रही है। किसी केंद्र पर कोई शिकायत मिलने पर तत्काल उसकी जांच कराई जा रही है। आरोप सही होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की भी संस्तुति की जा रही है। इस प्रकार के प्रयासों का राज्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय में नकल विहीन परीक्षा एवं यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम का संकल्प पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सेमेस्टर की समय से पढ़ाई, उसके बाद परीक्षा एवं मूल्यांकन कराया है। साथ ही पिछले कई सत्रों से प्रदेश में सबसे पहले परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला यह विश्वविद्यालय है। इस सत्र में भी शनिवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर पुन: यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अश्वनी मिश्र, राजकीय महाविद्यालय हरैया के डॉ. आदित्य प्रताप सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed