फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Middle-aged man who went to graze buffalo died by drowning

Siddharthnagar News: भैंस चराने गए अधेड़ की डूबने से मौत

Fri, 05 Sep 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man who went to graze buffalo died by drowning
धानी बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौका स्थित राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर जिले के थाना जोगिया के सतवाड़ी गांव निवासी पिंगल यादव (55) की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा सतवाड़ी निवासी जंग बहादुर यादव ने बृजमनगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक सितंबर को उनके पिता पिंगल यादव राप्ती नदी किनारे भैंस चरा रहे थे, तभी भैंस नदी में चली गई। उसे निकालने के लिए वह नदी में चले गए और डूब गए। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के चौका गांव के पास राप्ती नदी में उनका शव उतराया हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराई। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed