फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mid day meal not distribute in school

Siddharthnagar: कहीं नहीं बना मीड-डे मील तो कहीं मेन्यू के हिसाब से नहीं बना भोजन

Fri, 18 Nov 2022 07:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
mid day meal not distribute in school
प्राथमिक विद्यालय ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ में खाना खाते बच्चे। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कहीं नहीं बना मीड-डे मील तो कहीं मेन्यू के हिसाब से नहीं बना भोजन
विज्ञापन

- परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में मिनी अनियमितता
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को कहीं नियमित भोजन नहीं बना था तो कहीं पर मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं बना था।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्राम रमवापुर उर्फ नेबुआ में भोजन ही नहीं बना था। इससे बच्चों को भूखे रहना पड़ा। स्कूल के विद्यार्थी सचिन, पंकज, रानी और अमन ने बताया की स्कूल में खाना नहीं बना था। तैनात शिक्षामित्र रविशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि जो राशन रखा हुआ था, वह सब भीगकर खराब हो गया है। प्रधानाध्यापक नहीं आए हैं, वे ही आते थे तो सब्जी लाते थे, जिसके कारण आज भोजन नहीं बन सका। वह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सिरसिया और प्राथमिक विद्यालय पचउद लतीफपुर में मेन्यू के हिसाब से भोजन दिया गया। बच्चों ने बताया आज उन्हें रोटी, चावल और दाल खाने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में बच्चों को मेन्यू के हिसाब से भोजन नहीं मिला। बृहस्पतिवार को दाल चावल और रोटी दिया जाना था, लेकिन बच्चों को चावल और सब्जी ही मिला। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि मामला गंभीर है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed