फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Meritorious students honored with medals and certificates

Siddharthnagar News: मेधावी छात्रों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored with medals and certificates
बर्डपुर। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने उन्हें पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव पशु के समान होता है। शिक्षा के जरिये छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर प्रदेश, देश के साथ अपना एवं समाज का नाम रोशन कर सकते हैं। वर्ष 2024 में विद्यालय की टॉपर छात्रा वंशिका गिरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रियांजी चौधरी, रागिनी यादव, सुमन प्रजापति, अर्चना प्रजापति, रवि प्रजापति, राजवीर चौधरी, मीनाक्षी पांडे, नेहा पांडेय, ममता विश्वकर्मा, विनोद गिरी, राज प्रताप गिरी, गगन पांडे, शहजाद अहमद आदि को स्वर्ण पदक मिला। प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed