{"_id":"6a5a881412e54f12ed01d612","slug":"mercury-plummets-due-to-heavy-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161433-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा्
Sat, 18 Jul 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह दो घंटे बारिश ने गर्मी और उमस झेल रहे जिले के लोगों को शुक्रवार को राहत दी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक रूक-रूककर बारिश के आसार हैं।
चार दिनों से रूक-रूककर हो रही बारिश और धूप न निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि बृहस्पतिवार रात में बारिश नहीं हुई लेकिन शुक्रवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई।
शुक्रवार को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई वहीं, जिले में कई जगह हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। माैसम विभाग ने अागे भी बारिश के आसार जताए हैं।म