{"_id":"62570ac00475fa440b4b661b","slug":"memorandom-given-to-dm-regarding-ballia-paper-leak-case-siddharthnagar-news-gkp433277714","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की रिहाई के लिए अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की रिहाई के लिए अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों की रिहाई के लिए अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बलिया जिले में पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजने के मामले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजनी दुबे समेत अन्य अधिवक्ताओं ने जेल में बंद पत्रकार की रिहाई की मांग की है।
ज्ञापन में नकल माफिया के कृत्य की व्यापक जांच एवं पेपर लीक करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। साथ ही बलिया जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों की भूमिका की न्यायिक जांच कराने व जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित किए जाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने, किसी भी पत्रकार को किसी प्रकरण में कथित रूप से संलिप्त पाए जाने पर तब तक गिरफ्तारी न की जाए जब तक राजपत्रित पुलिस अधिकारी उसकी जांच पूरी न कर ले। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश पांडेय, बांसी अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, परवेज अहमद, फिरोज खान, कृपा शंकर भट्ट, प्रशांत मिश्रा, रवि पाठक, अजितेश सिंह आदि मौजूद रहे।