{"_id":"6313a9de80fe717d7641f9da","slug":"memorandom-given-to-bdo-siddharthnagar-news-gkp449297267","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
बीडीओ भनवापुर धनंजय सिंह को मांग पत्र सौंपते ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों ने मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
भनवापुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन भनवापुर की ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि संगठन ग्राम प्रधानों के लिए कवच का कार्य कर रहा है। ग्राम प्रधान अपने पद और कार्य के बारे में अवश्य समझें और जरूरत पड़ने पर आवाज उठाते रहें। व्यास पांडेय ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वालों को चिह्नित किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न करने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। अगर ब्लॉक पर किसी प्रधान को कोई समस्या होती है तो वह हमसे व ब्लॉक अध्यक्ष से बताए। समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लाल जी शुक्ला ने कहा कि ग्राम प्रधानों के शिकायत पर त्वरित निर्णय लिया जाए और पक्के का बकाया भुगतान कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर पक्के कच्चे कार्यों की स्वीकृति प्रदान की जाए। रोजगार सेवक व पंचायत सहायक के अनाधिकृत हस्तक्षेप को रोका जाए। और अंत में कहा कि हमारे प्रधान भाइयों को अगर कहीं से दिक्कत होती है तो उसके लिए पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी धरने पर बैठने का कार्य करेंगे। इस दौरान अनुराग पांडेय, बृजनंदन शुक्ल, भीम चौधरी, सुनील पाठक, नफीस मलिक उर्फ गुड्डू, साबित्री देवी, कल्पना यादव, खान नसीबुल्लाह, रमेश गुप्ता, मंटू गुप्ता, उमानाथ मिश्र, चंद्रभान, पूनम देवी मौजूद रहे।