फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Melting in the morning, heat increased in the afternoon due to strong sunlight

Siddharthnagar News: सुबह गलन, तो तेज धूप से दोपहर में बढ़ गई गर्मी

Tue, 25 Feb 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Melting in the morning, heat increased in the afternoon due to strong sunlight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही। वहीं दोपहर बाद सूर्य की तीखी धूप लोगों को गर्मी का भी एहसास करा रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मौसम में हो रहे बदलाव से सर्दी, खासी, जुकाम के मरीज भी बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी मौसम ऐसा ही रहेगा।
मंगलवार की सुबह में घना कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे सूर्य ने दर्शन दे दिया। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य के तेवर भी बढ़ने लगी। इससे लोगाें को गर्मी का भी सामना करना पड़ा। ठंड व गर्म मौसम होने से मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी जुकाम के ही आ रहे है।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि सुबह शाम के मौसम में हो रहे बदलाव से लोग सर्दी जुकाम के चपेट में आ रहे है। ऐसे मौसम में लोगों को गर्म कपड़ा पहनकर ही रहना चाहिए, जबकि दिन में तेज धूप होने पर थोड़ी देर बाहर भी बैठना चाहिए। इससे लोगों को अनुकूल मौसम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह शाम ठंड रहेगा, जबकि दिन में चटख धूप होने से गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed